{"_id":"680153db07b2756619036b8f","slug":"gwaltilla-chhinj-fair-started-with-flag-ceremony-kangra-news-c-95-1-ssml1021-173690-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: झंडा रस्म के साथ ग्वालटिल्ला छिंज मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: झंडा रस्म के साथ ग्वालटिल्ला छिंज मेला शुरू
Fri, 18 Apr 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। तीन दिवसीय ग्वालटिल्ला छिंज मेला नौण (थुरल) वीरवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ मेला कमेटी ने झंडा रस्म के साथ शुरू किया। शाम 04:00 बजे मेले का शुभारंभ समाजसेवी गुड्डू राणा और थुरल के प्रमुख व्यवसायी मुनीष राणा ने टमक बजाकर किया। मेला कमेटी प्रधान मोहर सिंह राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। मुनीश राणा ने अपनी ओर से मेला कमेटी को 21 हजार रुपये और गुड्डू राणा ने 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य पंचायत सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन