फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gurupurva celebrated with great pomp across the district

Kangra News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गुरुपर्व

Sat, 16 Nov 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 Nov 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Gurupurva celebrated with great pomp across the district
धर्मशाला। जिलेभर में शुक्रवार को सिखों के पहले गुरु नानक जी का 555वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन और पाठ का आयोजन हुआ। धर्मशाला के गुरुद्वारे में प्रभात फेरी के साथ प्रकाशोत्सव की शुरुआत हुई। इसके अलावा वीरवार को नगर कीर्तन किया गया, जिसमें अमृतसर और लुधियाना से आए जत्थे ने अपनी करतबबाजी से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और उप महापौर तजिंद्र कौर ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत गुरुद्वारा में शीश नवाया। गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में 2ः00 बजे तक दीवान सजाए गए। वहीं, गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गुरु सिंह सभा के प्रधान अमरपाल सिंह ने कहा कि गुरुपर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने संगत को गुरु के दर्शाए मार्गदर्शन पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विधायक सुधीर शर्मा ने घोषणा की कि गुरु गोविंद सिंह भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और यह राशि भवन निर्माण को तेजी से पूरा करने में मदद करेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक सुविधाजनक और सुंदर स्थान मिलेगा, जहां वे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed