फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gupt Navratri of Ashadh month started in Jwalamukhi

Kangra News: ज्वालामुखी में आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र शुरू

Fri, 27 Jun 2025 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri of Ashadh month started in Jwalamukhi
ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र का शुभ आरम्भ करते एसडीएम मंदिर अधिकारी व न्यास सदस्य। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार को आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं, जो कि 4 जुलाई तक चलेंगे। इसके चलते ज्वालामुखी मंदिर दरबार को ढाई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। गुप्त नवरात्र का विधिवत आरंभ ज्वालामुखी एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, मंदिर न्यास सदस्यों और पुजारी वर्ग ने पूजा-अर्चना से किया। इस दौरान पुजारी सभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा और दिव्यांशु भूषण दत्त प्रधान ने कन्या पूजन करवाया।
विज्ञापन


इस उपलक्ष्य पर पुजारी वर्ग विश्व कल्याण और विश्व शांति पूजा और पाठ लगातार आठ दिन तक करेंगे। इस दौरान मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व अन्य जप और पाठ किए जाएंगे। वहीं, माता ज्वाला के शयन भवन में कथा भी शुरू हुई, जिसमें आचार्य नंद किशोर महाराज कथा वाचन कर रहे हैं।मंदिर न्यास सदस्य एवं पुजारी महासभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को पूर्ण आहुति डाली जाएगी और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और पूरे विश्व के कल्याण सुख शांति समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed