फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gupt Navratri in Jwalamukhi temple from today

ज्वालामुखी मंदिर में आज से गुप्त नवरात्रों का होगा आगाज

Tue, 01 Feb 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri in Jwalamukhi temple from today
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 2 फरवरी से हर वर्ष की तरह गुप्त नवरात्रों का आयोजन शुरू किया जाएगा। ये गुप्त नवरात्र 10 फरवरी तक चलेंगे, जिसमें 51 पुजारी, ब्राह्मण मां ज्वालामुखी के दरबार में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखते हुए मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप और पाठ करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा गायत्री जप, गणेश बटुक भैरव आदि देवी देवताओं के भी जाप और पाठ नौ दिन दिन तक किए जाएंगे। 10 फरवरी को हवन और कन्या पूजन का आयोजन करने के बाद इन गुप्त नवरात्र का समापन होगा। पुजारी महासभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्व शांति और जनकल्याण के लिए हर साल में दो बार पुजारी महासभा ज्वालामुखी और मंदिर न्यास ज्वालामुखी के संयुक्त तत्वावधान में गुप्त नवरात्र का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए परिवार सहित आते हैं और मनचाहे मनोरथ हासिल करते हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रों में भी दुर्गा पूजन का विशेष महत्व माना जाता है । उन्होंने बताया कि पुजारी वर्ग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर न्यास ज्वालामुखी पूर्ण सहयोग पूर्व की तरह ही देगा और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed