फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gupt Navratri begins amid chanting of Vedic mantras

Kangra News: वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच गुप्त नवरात्र शुरू

Mon, 19 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri begins amid chanting of Vedic mantras
वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच गुप्त नवरात्र शुरू
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया शुभारंभ, शुभकामनाएं दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माघ मास के पावन गुप्त नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त हेमराज वैरवा ने वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। गुप्त नवरात्र 27 जनवरी तक चलेंगे। इस दौरान विश्व शांति, विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की भावना से विशेष पूजा, जप-तप और अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, तहसीलदार राहुल शर्मा, मंदिर न्यास सदस्य दिव्यांशु भूषण दत्त, उदय शंकर शर्मा, जितेश शर्मा आदि मौजूद रहे। पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने डीसी कांगड़ा से विधिवत संकल्प, पूजा-अर्चना एवं कन्या पूजन संपन्न करवाया। गुप्त नवरात्र के दौरान 81 पुजारी एवं पंडित लगातार आठ दिन तक विशेष साधना और पूजा पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री मंत्र सहित विभिन्न वैदिक एवं तांत्रिक जप-पाठ किए जाएंगे। मंदिर न्यास एवं पुजारी महासभा के प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी में प्राचीन परंपराओं का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जा रहा है। कहा कि माघ और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। इस अवसर पर उपायुक्त ने समस्त प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed