फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gujarat shattered Himachal's dream of winning the trophy

अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी: सेमीफाइनल में गुजरात ने रोका हिमाचल का रथ, खिताब की दौड़ से बाहर

Wed, 08 Jan 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jan 2025 06:00 AM IST
सार

कोलकाता में हुए सेमीफाइनल में गुजरात ने हिमाचल को पांच विकेट से हराकर न केवल फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
Gujarat shattered Himachal's dream of winning the trophy
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी में गुजरात ने हिमाचल का फाइनल में खेलने का सपना तोड़ दिया। मंगलवार को कोलकाता में हुए सेमीफाइनल में गुजरात ने हिमाचल को पांच विकेट से हराकर न केवल फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वर्ष 2017-18 के बाद हिमाचल पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा था। सेमीफाइनल में हिमाचल ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए। लक्ष्य गुजरात ने पांच विकेट खोकर 43वें ओवर में ही पूरा कर लिया। सेमीफाइनल में गुजरात ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी को उतरी हिमाचल की टीम 48वें ओवर में 240 रनों पर आलआउट हो गई। हिमाचल की ओर टीम के कप्तान मृदुल सरोच ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन


वहीं, कुशल पाल ने 33 और इनेश महाजन ने 32 रन बनाए। इस मैच में हिमाचल के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। क्वार्टर फाइनल मैच में चार विकेट लेेने वाले गेंदबाज अनिकेत को सेमीफाइनल में एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, गुजरात की टीम से गेंदबाज शेन पटेल ने चार विकेट चटकाए जबकि जयमीत पटेल ने 89 रन की पारी खेलकर हिमाचल के फाइनल के सपने को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई । एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल ने अंडर-23 ट्राॅफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन, सेमीफाइनल में गुजरात ने हिमाचल को हराकर टीम के सफर को रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed