{"_id":"6931f0765c70b233e90de90a","slug":"grocery-shop-burnt-in-sapdi-loss-worth-lakhs-kangra-news-c-95-1-kng1002-209189-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सपड़ी में किराना की दुकान जली, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सपड़ी में किराना की दुकान जली, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल की पंचायत गुम्मर के गांव बनी गुजरा निवासी विशाल पुत्र हंसराज की ज्वालामुखी–कांगड़ा रोड पर सपड़ी के समीप स्थित किराना और कन्फेक्शनरी दुकान में बुधवार देर रात लगभग 2:45 बजे भीषण आग लग गई। दुकान मालिक विशाल के मुताबिक देर रात यहां नजदीक ही किराये के मकान में रह रहे एसएसबी कर्मियों ने उन्हें आग की सूचना दी।
कर्मियों ने बताया कि दुकान के अंदर से तेज धमाकों जैसी आवाजें आ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मालिक और ग्रामीणों को बुलाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों, एसएसबी कर्मचारियों और फायर विभाग की टीम ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साजिश की आशंका नहीं जताई गई है। दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। फ्रिज, डी-फ्रिज, काउंटर, किराना और कन्फेक्शनरी सामान के बॉक्स सहित पूरा स्टॉक आग की भेंट चढ़ गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने रात के समय तत्परता दिखाने के लिए फायर ब्रिगेड और एसएसबी कर्मियों का धन्यवाद किया।
अधिकारियों ने लोगों से सर्दियों के मौसम में बिजली उपकरणों की नियमित जांच कराने और सुरक्षित वायरिंग का इस्तेमाल करने की अपील की है। दुकान मालिक के अनुसार अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिससे घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।