फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Governor Shiv Pratap Shukla offered prayers at the ancient Shiva temple in Kathgarh

Kangra: राज्यपाल ने काठगढ़ शिव मंदिर में की पूजा, इंदाैरा में नशे के खिलाफ जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Tue, 22 Apr 2025 02:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 02:13 PM IST
सार

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के इंदौरा स्थित काठगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla offered prayers at the ancient Shiva temple in Kathgarh
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काठगढ़ शिव मंदिर में की पूजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इंदौरा से नशे के विरुद्ध बैरियर चौक से सैकड़ों विद्यार्थियों की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पोस्टर और बैनर उठाकर नशा न करने के दृढ़ संकल्प के साथ प्रदेश में सकारात्मक संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपनी पार्टी का प्रचार करने से पहले यह प्रचार करना चाहिए कि हिमाचल नशे से कैसे बचेगा। नशे को समाप्त करके ही हम प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को बचा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उन्होंने प्रदेश में नशामुक्ति अभियान आरंभ किया है, जो अब पूरे प्रदेश की आवाज बन गया है। नशे में संलिप्त बच्चों को उनके माता-पिता स्वयं सामने लाने लगे हैं, ताकि उनके बच्चों की जिंदगी बचाई जा सके।

विज्ञापन





राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि उन्होंने जिस प्रकार नशे के खिलाफ पोस्टर उठाकर रैली का आयोजन किया है वे इन पोस्टरों को घरों के पास चिपकाएं। इस तरह वह अन्य को भी सहयोग के लिए प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज पंजाब में बढ़ते नशे के प्रचलन से सेना में भर्ती होने वाले नौजवान फिजिकल टेस्ट पास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को नशे के खिलाफ विधानसभा में कानून पास करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल ने मिनर्वा नर्सिंग महाविद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही काठगढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर सांसद राजीव भारद्वाज ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed