{"_id":"6942a8e7c0f5d9fdad02c27d","slug":"governments-indifferent-attitude-towards-pensioners-demands-is-not-right-suresh-kangra-news-c-95-1-ssml1021-211213-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की मांगों पर सरकार का उदासीन रवैया सही नहीं : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की मांगों पर सरकार का उदासीन रवैया सही नहीं : सुरेश
Wed, 17 Dec 2025 06:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में जिला पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर पेंशनर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पेंशनरों को
धर्मशाला। अखिल भारतीय पेंशनर दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को धर्मशाला की जोधामल सराय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पेंशनरों का गुस्सा प्रदेश सरकार पर फूट पड़ा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए गए।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि और संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर प्रदेश सरकार का रवैया पूरी तरह उदासीन है। सुरेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम ने 28 नवंबर 2025 को विधानसभा तपोवन (धर्मशाला) में जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सीएम की ओर से 17 दिसंबर यानी पेंशनर दिवस से पहले समिति को वार्ता के लिए बुलाने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विभाजन और राज करो की नीति को चरितार्थ कर रहे हैं। दूसरे गुट के समारोह में सीएम का शामिल होना और नए मुद्दों को जन्म देना निंदनीय है।
विज्ञापन
हम गैर-राजनीतिक संगठन हैं
ठाकुर ने कहा कि हमारे संगठन को कमजोर करने के लिए इसे एक पार्टी विशेष से जोड़ा जा रहा है, जबकि यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी की विचारधारा के लोगों को ही प्रोत्साहित करना मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के खिलाफ है। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक रविंद्र सिंह राणा ने की। इस दौरान वयोवृद्ध सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर धर्मशाला ब्लॉक प्रधान जीएस डढवाल, शहरी इकाई प्रधान प्रदीप वालिया, श्रुति पाल शर्मा, बीएस महाल, प्रभात चौधरी, डॉ. विजय शर्मा, सेठ राम, और मनमोहन पठानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मांगे पूरी न हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला कांगड़ा ने सीनियर सिटीजन फोरम हॉल में पेंशनर दिवस मनाया। समारोह में महासंघ के राज्य प्रधान ब्रह्मानंद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के साथ हो रहे अन्याय पर यह वर्ग अब चुप नहीं बैठेगा। एरियर, डीए, चिकित्सा बिल और एचआरटीसी पेंशनरों की समस्याओं पर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो वृद्ध पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति के झंडे तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान 86 वर्षीय सुरेंद्र चौधरी को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मदन चौधरी ने की।
ग्रेच्युटी और एरियर का भुगतान न होने पर जताया रोष
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर फोरम का राज्य स्तरीय सम्मेलन ओबीसी भवन में संपन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में विद्युत बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ गहरा रोष देखा गया। राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि यदि संशोधित वेतनमान की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान नहीं हुआ तो फोरम आंदोलन करेगा। पेंशनरों ने बताया कि मार्च 2024 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को अभी तक लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी नहीं मिली है। साथ ही 2016 से 2022 के बीच रिटायर हुए कर्मियों की रिवाइज्ड ग्रेच्युटी भी लंबित है।
डीएस नाकारा के संघर्ष को किया याद
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नूरपुर यूनिट ने जवाली में बैठक कर डीएस नाकारा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यूनियन अध्यक्ष सतीश धीमान ने कहा कि 17 दिसंबर 1982 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के जरिए पेंशनरों को वित्तीय अधिकार दिलाने में डीएस नाकारा का सर्वोच्च योगदान रहा है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवान ठाकुर और सचिव शिवानंद कुमार सन्याल भी मौजूद रहे।