फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should clarify the status of land, jobs and business

Kangra News: जमीन, नौकरी और कारोबार की स्थिति स्पष्ट करे सरकार

Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Government should clarify the status of land, jobs and business
धर्मशाला। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में सदस्यों ने सदन में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से विस्थापित होने वालों के लिए सरकार की ओर से की जा रही व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव रखा। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के कारण प्रभावित होने वाले लोगों को कहां जमीन, कारोबार और रोजगार दिया जाएगा, इसकी स्थिति सरकार जल्द स्पष्ट करे। वार्ड सदस्य कुलभाष चौधरी ने कहा कि विस्तारीकरण से 14 गांवों के 1500 परिवार और 500 दुकानों के जद में आने से करीब पांच हजार लोग बेरोजगार हो रहे हैं। इनके भविष्य के लिए सरकार ने क्या योजना तैयार की है। साथ ही राजोल से ठानपुरी तक के फोरलेन की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है, जिससे लोग असमंजस में हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव की जानकारी सरकार जल्द पत्र के माध्यम से उपलब्ध करवाए दे अन्यथा प्रभावित धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस प्रस्ताव को सदन में पारित कर सरकार को भेजा गया।
विज्ञापन

टांडा में एमआरआई के लिए करना पड़ रहा ढाई माह इंतजार
इसके अलावा बागनी वार्ड से जिला परिषद पार्षद रविंद्र कुमार ने टांडा मेडिकल काॅलेज में आवश्यक दवाइयां न मिलने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि टांडा में एमआरआई करवाने के लिए ढाई माह इंतजार करना पड़ रहा है। जीरो बिल बनाने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है और अस्पताल स्टाफ को तभी बिल मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टांडा मेडिकल कॉलेज में ही लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी तो वे कहां जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों में पैसा तो जिला पार्षदों का लगता है, ऐसे में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कब मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
जिला परिषद कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक में शुरूआत में ही सदन जिला परिषद हॉल में अव्यवस्थाओं को लेकर सदन तप गया। पार्षदों ने आरोप लगाए कि 32 लाख रुपये हॉल की मरम्मत पर खर्च किया गया, इसके बावजूद आज दिन तक कार्य पूरा न हो सका। सदस्यों को कुर्सी न मिल पाने के कारण जिप सदस्य संजय राणा ने सवाल उठाया कि कब हमें हॉल में बेहतर सुविधाएं जैसे साउंड सिस्टम और फर्नीचर मिलेगा। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य ने सड़क से संबंधित सवाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से पूछा। अधिकारी के उत्तर देने के बाद हॉल में पीछे बैठे पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों ने तालियां बजा दीं, जिसको लेकर भी पार्षद भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बाठक धर्मशाला में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष स्नेह लता, एडीसी गंधर्वा राठौड़, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, जिप सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, जो करीब एक घंटा देरी से शुरू हो पाई। बैठक में कांगड़ा हवाई अड्डा के विस्तारीकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क सुविधाओं और अधिकारियों की गैर मौजूदगी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
10 दिन में सड़क की मरम्मत नहीं की तो चंदा लेकर करवाएंगी काम : श्रेष्ठा
पढि़यारखर वार्ड की पार्षद श्रेष्ठा ठाकुर ने कहा कि ननाहर-लोहार-लाहड़ी सड़क पर एचआरटीसी बस की सुविधा नहीं है। एचआरटीसी और पीडब्ल्यूडी के बीच मामला फंसा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सड़क की हालत खराब है, लेकिन तीन किलोमीटर सड़क की मरम्मत नहीं जी जा रही। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि 10 दिन के भीतर द्रम्मण से स्पैड़ी-कंडवाड़ी सड़क का मरम्मत कार्य अगर दस दिन के भीतर शुरू नहीं किया तो द्रम्मण चौक पर अकेले कटोरी लेकर बैठ जाएंगी और लोगों से चंदा इकट्ठा कर सड़क को सुधारा जाएगा। इस पर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर से पैच वर्क शुरू होता है और इसके लिए टेंडर कर दिया गया है।
सोलर लाइट्स मामले पर नाराज दिखे सदस्य
पंचायतों में हिम ऊर्जा की ओर से लगाई जा रही सोलर लाइट विषय पर सभी पार्षद नाराज दिखे। उन्होंने सवाल खड़े किए हिम ऊर्जा से ही लाइट क्यों खरीदी जा रही हैं। इसे बाजार से अन्य एजेंसियों से क्यों नहीं खरीदा जाता। लाइट खराब होने पर कंपनी का टोल फ्री नंबर तक नहीं लगता है। साथ ही टेंडर में जब सोलर लाइट को स्थापित करने तक के स्थान तक ले जाने की बात होती है तो कंपनी गोदाम से इंस्टालेशन प्वाइंट तक इन्हें क्यों नहीं पहुंचाती है। इस पर संबंधित कंपनी के अधिकारी ने कहा कि उनकी हाल ही में धर्मशाला में ज्वाइनिंग हुई और पूरे मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।
सदन में उठाए गए अन्य मुद्दे
- पढ़ियारखर की वार्ड सदस्य श्रेष्ठा ने कहा कि पीएचसी कंडबाड़ी में डाॅक्टर और स्टाफ उपलब्ध करवाया जाए या इसे सीएचसी बनाना जाए।
- कुदैल के वार्ड सदस्य अनिल कटोच ने कहा कि शराब की बोतल पर लगाए गए टैक्स की राशि कहां खर्च की जा रही है, इसका जानकारी साझा की जाए।
- चौबीन के वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सीएचसी चढ़ियार में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू की जाए और चढ़ियार और बैजनाथ अस्पताल में एक्सरे की सुविधा प्रदान की जाए। बैजनाथ से हरिद्वार वाया जयसिंहपुर बस सेवा शुरू की जाए।

- गुनेहड़ की के वार्ड सदस्यद पवना देवी ने कहा कि एंबुलेंस संचालन के लिए अनुमति और बजट का प्रावधान किया जाए, अन्यथा वह कोर्ट जाने को मजबूर होंगी।
- भडियाड़ा वार्ड के सदस्य जोगिंद्र सिंह पंकू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तियारा अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू करवाई जाए।

इन विभागों के अधिकारी रहे अनउपस्थित
बैठक में एसडीएम कार्यालय कांगड़ा, टांडा मेडिकल कॉलेज, डाक विभाग कांगड़ा, आबकारी एवं कराधान विभाग, तकनीकी शिक्षा बोर्ड और एसडीएम कार्यालय जयसिंहपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed