फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government reaches Dharamshala for winter session, security beefed up

Kangra News: शीत सत्र के लिए धर्मशाला पहुंची सरकार, सुरक्षा चाकचौबंद

Wed, 26 Nov 2025 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Government reaches Dharamshala for winter session, security beefed up
धर्मशाला। विधानसभा परिसर तपोवन में बुधवार को शुरू हो रहे प्रदेश सरकार के शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को सरकार के धर्मशाला पहुंचने से वीआईपी मूवमेंट से शहर व्यस्त हो गया। सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को दिनभर अधिकारी धर्मशाला से तपोवन तक चक्कर लगाते रहे। इसके साथ ही मंगलवार को डीजीपी अशोक तिवारी की ओर से ड्यूटी ब्रीफ के बाद सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हो गए।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और होमगार्ड के 1100 से अधिक जवान और अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों के कर्मचारी भी धर्मशाला में मुस्तैद हैं। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले विधानसभा परिसर में पुलिस अधिकारियों, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों ने भी जांच की। ड्यूटी ब्रीफ के बाद धर्मशाला से तपोवन तक 10 सेक्टरों में तैनात होने के साथ ही शहर के प्रवेश मार्गाें पर भी नाकाबंदी की गई। धर्मशाला शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को जांच के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा एसपी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम से शहरभर में स्थापित कैमरों से भी पूरी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जोरावर स्टेडियम में खड़े किए जा सकेंगे वाहन
सत्र के दौरान धर्मशाला से तपोवन तक सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सुचारु आवाजाही के लिए पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा और मालिकों को जुर्माना लगाया जाएगा। सत्र के दौरान सीएम और मंत्रियों से अपनी समस्या लेकर मिलने वाले फरियादियों के वाहनों को जोरावर स्टेडियम में खड़ा किया जाएगा। वहीं, बड़े प्रदर्शन के दौरान भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से अन्य स्थानों पर भी वाहनों को खड़ा करने को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed