फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government marginalizing common man: Shiv Shah

आम आदमी को हाशिये पर धकेल रही सरकार : शिव शाह

Fri, 17 Oct 2025 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Government marginalizing common man: Shiv Shah
परागपुर (कांगड़ा)। युवा विकास मंडल परागपुर के संयोजक शिव शाह ने प्रदेश सरकार द्वारा विधायकों का मासिक वेतन और भत्ते 2.10 लाख रुपये से बढ़ाकर लगभग 3 लाख रुपये करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार केवल माननीयों के हितों की रक्षक है या उसे उस आम नागरिक की भी चिंता है, जिसकी मेहनत की कमाई से यह तिजोरियां भरती हैं। शिव शाह ने कहा कि यह विडंबना है कि आम आदमी की सेवा के नाम पर चुनी गई सरकार अब विशेष वर्ग का पोषण कर रही है। सरकार आम आदमी को हाशिये पर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि जहां हिमाचल का मेहनतकश व्यक्ति 15 से 25 हजार रुपये महीने में गुजारा करता है, वहीं विधायक 2.10 लाख रुपये को अपर्याप्त बताकर अपनी सैलरी 3 लाख करवा लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed