फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government is stable, there is no threat: Bhavani Pathania

सरकार स्थिर, नहीं है कोई खतरा: भवानी पठानिया

Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Government is stable, there is no threat: Bhavani Pathania
फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरह स्थिर है और पांच साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी। यह बात राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के बाद कही। उनकाकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थाना के जगीर से फतेहपुर तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह मीडिया से रूबरू होते उन्होंने भाजपा पर प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ वोट करने वाले छह विधायकों पर भी खुलकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सुक्खू सरकार को गिराने के लिए धनबल के आधार पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की, लेकिन फिर भी इतना संख्या नहीं जुटा पाई, जिससे सरकार गिर जाती। सभी छह विधायकों को अब वापस अपने कार्य क्षेत्र में आ जाना चाहिए। आज भी वे छह विधायक सीआरपीएफ के घेरे में बंदी बने हुए हैं। छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब प्रदेश सरकार के पास 34 विधायक हैं जबकि बीजेपी निर्दलीय को मिलाकर भी बहुमत से कोसों दूर है। उन्होंने अयोग्य करार दिए गए विधायकों द्वारा और विधायकों के संपर्क में होने की बात का जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई संपर्क में होता तो अभी तक जा चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed