फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government expected to provide ultrasound, CT scan, blood bank facilities in hospitals

Kangra News: सरकार से अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक सुविधाएं देने की उम्मीद

Fri, 09 Feb 2024 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Government expected to provide ultrasound, CT scan, blood bank facilities in hospitals
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के 2024-25 सत्र के बजट से लोगों को जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद है। लोगों ने अपने नजदीकी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग इस बजट में की है। लोगों ने बजट से उम्मीद जताई है कि अगर उन्हें घरद्वार अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल जाएं तो उन्हें निजी अस्पतालों या टांडा मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा। लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देगी।
विज्ञापन

- सिविल अस्पताल नूरपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए। मरीजों को टांडा या मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। ब्लड बैंक के लिए लोगों को टांडा या पठानकोट भटकना पड़ता है। सरकार को यह सुविधाएं इस बजट में यहां उपलब्ध करवानी चाहिए। -पंचम पुरी, नूरपुर।
विज्ञापन

- नूरपुर अस्पताल में पर्ची काउंटर के साथ ही उपलब्ध कमरों में डॉक्टरों को बैठाया जाए, ताकि वृद्ध लोगों को डॉक्टर के लिए दाएं बाएं न भटकना पड़े। लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्ट को ठीक करने का प्रावधान किया जाए।- अनु शर्मा, जाच्छ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपमंडलीय चिकित्सालय बैजनाथ में पिछले 20 वर्षों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। ऑपरेशन थियेटर की कमी के चलते बड़े ऑपरेशन संभव नहीं हो पाते हैं। आगामी बजट में उम्मीद है कि सरकार इस और ध्यान देगी। - अमित कपूर, बैजनाथ।
- बैजनाथ अस्पताल के अलावा पपरोला में एकमात्र राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बैजनाथ अस्पताल में पिछले दो माह से एक्स-रे की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है। सरकार बजट में इस ओर ध्यान दे। - अनुज आचार्य, बैजनाथ।
- बैजनाथ अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद है, लेकिन ऑपरेशन थियेटर और अन्य सुविधाओं की कमी के चलते प्रसूता होने वाली महिलाओं को अधिकांश मौकाें पर रेफर ही किया जाता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इस बड़े अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की स्थापना पर सरकार विशेष ध्यान देगी। -रुचि कपूर, बैजनाथ।
- ज्वालामुखी नागरिक अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। यहां पर अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सरकार बजट में इस अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाए और यहां अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा तुरंत शुरू की जाए। -- मानव शर्मा, ज्वालामुखी।

ज्वालामुखी अस्पताल में देर रात्रि कम डॉक्टर ही उपलब्ध रहते हैं और जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन नहीं मिलते। इसलिए सरकार बजट में प्रावधान करे और ज्वालामुखी अस्पताल में रात्रि के लिए बिशेष मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाए। - परीक्षित शर्मा, ज्वालामुखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed