फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Good work is being done in natural farming in Agricultural University: Vice Chancellor

कृषि विवि में प्राकृतिक खेती में हो रहा बेहतर काम : कुलपति

Wed, 21 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Good work is being done in natural farming in Agricultural University: Vice Chancellor
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मंगलवार को कृषि सखियों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के लिए प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने किया। जैविक कृषि और प्राकृतिक खेती विभाग के इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विवि में प्राकृतिक खेती पर बेहतर कार्य हो रहा है। प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के पूर्व अनुसंधान निदेशक प्रो. रणजोध सिंह ने हरित क्रांति के बाद से भारतीय कृषि में रसायन-प्रधान तरीकों से प्राकृतिक, पुनर्योजी प्रथाओं की वर्तमान आवश्यकता की ओर हुए बदलाव पर विचार किया। वहीं, इस दौरान डॉ. आरके कपिला अधिष्ठाता स्नातकोतर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed