{"_id":"6643f40ef3576f686a00b926","slug":"good-results-will-come-from-the-hard-work-of-the-school-head-mahendra-kangra-news-c-95-1-ssml1020-134506-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मुखिया की मेहनत से आएंगे अच्छे परिणाम : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मुखिया की मेहनत से आएंगे अच्छे परिणाम : महेंद्र
Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। कोटला में डीएसएसए और डीईएसएसए की वर्किंग कमेटी के चुनाव और अंडर 14 एवं अंडर-19 के खेलों का शेड्यूल जारी करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक महेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में जो स्कूल मुखिया मेहनत करेगा, उसका स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अग्रणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के चलते सरकारी स्कूलों में जो सुविधाएं शिक्षा विभाग की ओर से मुहैया कराई जा रही है। उसके चलते जिला कांगड़ा में अभिभावकों का मन बदला और परिणाम स्वरूप राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में अप्रत्यक्षित रूप से 70 विद्यार्थियों ने एक साथ निजी स्कूलों को अलविदा कहकर सरकारी स्कूल में दाखिला लिया और इसी कड़ी में राजकीय उच्च विद्यालय बनाला में 12 विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी विद्यालय में दाखिला लिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जवाली में भी बच्चे बढ़े हैं।