Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Getting the status of Nagar Panchayat will give pace to development: Chandra

नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास को मिलेगी गति: चंद्र

Fri, 06 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Getting the status of Nagar Panchayat will give pace to development: Chandra
नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास को मिलेगी गति: चंद्र
विज्ञापन

सीवरेज प्रणाली, स्ट्रीट लाइटें व सड़कों की सुविधा होगी बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास को गति मिलेगी। चंद्र कुमार नगरोटा सूरियां में कार्यकर्ताओं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंंने कहा कि नगरोटा सूरियां पौंग झील के किनारे स्थित होने से पर्यटन की दृष्टि से विकास की ओर बढ़ रहा है। क्योंकि पौंग झील में सर्दियों में सबसे अधिक प्रवासी पक्षी भी इसी क्षेत्र में आते हैं।
नगरोटा सूरियां में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने से नगरोटा सूरियां में सीवरेज प्रणाली, स्ट्रीट लाइटें और सड़कों की बेहतर सुविधा होगी। जब यहां साफ सफाई होगी तो पर्यटक भी यहां खिंचे चले आएंगे और इससे युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां को जरोट के साथ जोड़ने के लिए शीघ्र गज्ज खड्ड पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण से नगरोटा सूरियां से ज्वाली की दूरी 25 किमी से हटकर 17 किमी रह जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां-लंज सड़क का आधुनिक एफडीआर तकनीक से पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव डॉ. गुलशन कुमार, राज शहरिया, जिला पार्षद वीना धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह, डॉ. हरबंस धीमान, पीसी विश्वकर्मा, गुरदेव भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed