फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gaushala roof collapsed due to storm, five cows injured, lightning strikes

तेज तूफान से उड़ी गौशाला की छत, पांच गउएं घायल

Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gaushala roof collapsed due to storm, five cows injured, lightning strikes
धर्मशाला/रैत/शाहपुर। ताउते तूफान का असर वीरवार देर रात कांगड़ा में भी दिखा। पंचायत पासू में एक गोशाला की छत उड़ गई। इसके चलते गोशाला में पांच गाय घायल हो गईं, जबकि गोशाला मालिक को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिले के कई इलाकों में बारिश और तूफान के चलते बिजली गुल हो गई। फलदार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत पासू के वार्ड नंबर पांच में वीरवार रात सुधीर कुमार पुत्र किशोरी लाल की गोशाला की छत उड़ गई। इस दौरान 12 में पांच गउओं को चोटें आई हैं, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं सूचना के बाद पंचायत पासू पंतेहड़ के उपप्रधान संजीव कुमार और वार्ड नंबर पांच के वार्ड पंच ने भी मौके का मुआयना किया। इसकी सूचना पशु पालन विभाग और राजस्व विभाग को भी दी गई। इसके बाद पशुपालन विभाग और ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे पटवारी सागर ने भी मौके का मुआयना किया और आगामी कार्यवाही आरंभ की।
विज्ञापन

पुराना मटौर में बिजली के खंभे पर गिरा पेड़
वहीं ग्राम पंचायत पुराना मटौर के वार्ड नंबर सात में ई. श्याम बरसोला के घर के सामने तेज तूफान के कारण एक पेड़ बिजली के खंभे के ऊपर गिर गया। इसके चलते बिजली बोर्ड को खासा नुकसान हुआ है। वहीं गांव में भी रात भर अंधेरा पसरा रहा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बड़ोल में सफेदे का पेड़ एक मकान के गेट पर गिर गया, जिसके चलते गेट को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुहाड़ा में स्लेटपोश गोशाला क्षतिग्रस्त
शाहपुर (कांगड़ा)। पंचायत बागडू के पुहाड़ा में तूफान से कश्मीर सिंह की स्लेटपोश गोशाला पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे गोशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित गरीब परिवार से संबंधित है। उन्होंने सरकार से उचित सहायता देने की अपील की है। वहीं धनोटू गांव के शीतला माता मंदिर के पास आम का पेड़ भी गिर गया। नरेटी गांव के पूर्व प्रधान संजीव बलोरिया ने कहा कि गांव में दो विशाल पेड़ गिरने से बिजली की आपूर्ति भी पूरे इलाके में बाधित हुई है।

रेत क्षेत्र में 13 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
तूफान के कारण समूचे विकास खंड क्षेत्र रैत में वीरवार रात विद्युत आपूर्ति बंद रही। इसके चलते गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने घरों में फ्रीज में जो सामान रखा था, वह खराब हो गया। वहीं कई लोगों के फोन चार्ज न होने से दिक्कतें हुईं। पिछली रात से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति को शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed