फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Garbage will be collected from homes in Jogipur, Birta, Lalehar

Kangra News: जोगीपुर, बीरता, ललेहड़ में घरों से उठाया जाएगा कूड़ा

Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected from homes in Jogipur, Birta, Lalehar
कांगड़ा। शहर के साथ सटी प्रमुख तीन पंचायतों में अब लोगों के घर से कूड़ा उठाया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम सोमिल गौतम ने जोगीपुर, वीरता और ललेहड़ पंचायत के प्रधानों के साथ बैठक की है। बैठक का उद्देश्य इन तीनों पंचायतों में खुले में कूड़े के फेंकने पर रोक और घर से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश देना था। उन्होंने इन पंचायतों की कूहलों से आने वाले कचरे और खुले में कूड़े को फेंकने पर पूरी तरह से रोक लगने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने इन तीनों पंचायत के प्रधानों को नगर परिषद कांगड़ा के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिस तरह नगर परिषद घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित कर रही है, ऐसे ही इन तीनों पंचायत में भी कूड़े को नगर परिषद के माध्यम से उठाया जाएगा। नगर परिषद में कूड़ा उठाने के लिए प्रति परिवार से 100 रुपये मासिक शुल्क वसूला जा रहा है। उसी तर्ज पर पंचायत में भी प्रत्येक परिवार के लिए यह शुल्क 100 रुपये रहेगा। यदि कोई किरायेदार वहां रहता है तो उसके लिए भी यह शुल्क उतना ही रहेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कूड़ा उठाने की इस प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा यदि कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए देखा जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। बैठक में जोगीपुर पंचायत प्रधान रिंपल कुमार, वीरता पंचायत प्रधान बिंदु कुमारी और ललेहड़ पंचायत प्रधान इंदिरा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed