फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fraud of lakhs in the name of getting job and visa in Dubai

Kangra News: दुबई में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 07 Jul 2024 07:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of getting job and visa in Dubai
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन

पुलिस ने आगे बढ़ाई छानबीन, खंगाले आरोपियों के बैंक अकाउंट
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। दुबई में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर धर्मशाला के स्थानीय लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हुई है। इस ठगी का शिकार हुआ लोगों ने पालमपुर और पंजाब निवासी दो लोगों को पुलिस थाना मैक्लोडगंज में मामला दर्ज करवाया है। ठगी का आरोपी पूरे परिवार सहित धर्मशाला से गायब हो गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैक्लोडगंज में रजत अग्रवाल, विनोद नैयर और पंकज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने और वीजा देने के नाम पर आरोपी शिवांकुर शर्मा ने अपने झांसे में लेकर ठगा है। ठगी का आरोपी उनसे लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने जब उनके साथ हुई ठगी मामले में दुबई में संपर्क किया तो पता चला कि आरोपियों ने करीब 40 से अधिक लोगों को इस गोरखधंधे के तहत ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस में अभी तक 70 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज की गई है, जबकि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार ठगी के आरोपी की उनसे जान पहचान थी। उसका जीजा एक बड़े होटल में रेवेन्यू मैनेजर कार्यरत था, उसकी बच्ची धर्मशाला में ही पढ़ती थी। इसके चलते उसने उन्हें विश्वास में लेकर इस सारे खेल को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवांकुर शर्मा बड़ा बिजनेसमैन बनकर लोगों को मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाता है। विदेश में व्यापार करने के नाम पर ठगी करने वाले लोगों का एक बड़ा गिरोह इसमें संलिप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
आरोपियों के जांचे बैंक अकाउंट
धोखाधड़ी के आरोपियों के शनिवार को पुलिस टीम ने पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज खंगाले हैं। इसके अलावा उनके संबंध में पूछताछ और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के बैंक अकाउंट को भी खंगाला है, ताकि पता चल सके कि आरोपियों के खाते में कहां-कहां और कितना पैसा आया है।

आरोपियों के पासपोर्ट सहित खंगाले जा रहे अन्य दस्तावेज : एसपी
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैक्लोडगंज स्टेशन में शिकायतकर्ताओं ने बिज़नेस ट्रिप्प के लिए आरोपी के अकाउंट में रुपये जमा करवाए थे। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें दो आरोपी हैं जिनमें से एक पंजाब का और एक हिमाचल के पालमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। अभी दोनों आरोपी संपर्क में नहीं आए हैं। पुलिस ने ढूंढ रही है। आरोपियों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed