फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fourth class employees should be promoted soon: Rajendra

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की जल्द हो पदोन्नति : राजेंद्र

Thu, 07 Aug 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Fourth class employees should be promoted soon: Rajendra
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की जल्द हो पदोन्नति : राजेंद्र
विज्ञापन

अनदेखी करने पर न्यायालय जाने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग अराजपत्रित महासंघ के प्रदेश वित्त सचिव रविंद्र शर्मा मल्लू ने कहा कि जल शक्ति विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग में 18 से 25 वर्षों से नियमित सेवा देने के बाद भी विभाग ने आज तक उनकी पदोन्नति नहीं की। ये कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर सुबह 6:00 से लेकर रात के 9:00 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हाल ही में सब डिवीजन डरोह के पांच चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पाइपों को दुरुस्त करने के बाद न्यूगल खड्ड में अचानक बाढ़ आने से फंस गए। लोगों ने उन्हें रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी ओर इसी डिवीजन के डिंपल कुमार को सिंचाई कूहल की सफाई करते समय पैर में चोट आने से आज उसके पैर काटने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कर्मचारियों को सिर्फ काम करने के लिए ही रखा है, पदोन्नति के लिए नहीं। अन्य सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की एक नहीं दो-दो पदोन्नतियां हो चुकी हैं। फिर जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

मल्लू ने जल शक्ति विभाग के मंत्री से मांग की है कि विभाग में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए अन्यथा, मजबूरन कर्मचारियों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed