{"_id":"62c879ce9641ae5dd725ed1b","slug":"four-lakh-rings-stolen-from-goldsmith-s-shop-kangra-news-sml414634030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार की दुकान से चार लाख की अंगूठियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार की दुकान से चार लाख की अंगूठियां चोरी
विज्ञापन
अपर लंबागांव में सुनार की दुकान में हुई चोरी की जांच करते हुए पुलिस। -संवाद
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन जिले के किसी न किसी कोने में चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस थाना लंबागांव में शुक्रवार को एक सुनार की दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी होने का केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक अपर लंबागांव के बस अड्डे पर सुनार की दुकान करने वाले वीरेंद्र चौधरी ने लंबागांव पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि वीरवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब दो अजनबी लोग उसकी दुकान पर आए। उन्होंने सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। बाद में उन्होंने उससे कोई अंगूठी नहीं खरीदी और वहां से चले गए। शुक्रवार को जब उसने अपनी अंगूठियों का डिब्बा देखा तो उससे 18-20 अंगूठियां गायब थीं, जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये के करीब है।
इस संबंध में लंबागांव पुलिस के एएसआई कर्म चंद ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान व बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामला दर्ज होने की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।