{"_id":"6a18936a65b50b2dc906cc69","slug":"forest-wealth-damaged-due-to-fire-in-karoh-and-jabbal-khairian-of-barsar-kangra-news-c-94-1-ssml1011-195205-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बड़सर के करोह और जब्बल खैरियां में आग से वन संपदा को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बड़सर के करोह और जब्बल खैरियां में आग से वन संपदा को पहुंचा नुकसान
Fri, 29 May 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 29 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
नादौन/बड़सर(हमीरपुर)। जिले में वीरवार को एक साथ दो स्थानों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।
पहली घटना में बड़सर उपमंडल के बकरोह जंगल में सुबह नौ बजे के करीब अचानक आग भड़क गई। चीड़ की पत्तियों से सुलगते हुए आग सलौनी बाजार तक पहुंच गई, बाजार में आग पहुंचने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी घटना में बकरोह जंगल में आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई।
अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी से वतन सिंह ने बताया कि आग से बांस के पौधे जलकर राख हो गए, जबकि बाजार में मौजूद करीब 60 लोगों की दुकानों और संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके साथ नादौन उपमंडल के अंतर्गत चील बाहल में दोपहर बाद आग भड़कने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई।