फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forest department will get the land marked in the tree cutting case in Dadi

Kangra News: दाड़ी में पेड़ कटान मामले में भूमि की निशानदेही करवाएगा वन विभाग

Wed, 28 May 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Forest department will get the land marked in the tree cutting case in Dadi
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र दाड़ी में पेड़ कटान मामले में वन विभाग की ओर से भूमि की निशानदेही करवाई जाएगी। साथ ही भूमि मालिक पर पेड़ों के हिसाब से जुर्माना भी लगाया जाएगा। पेड़ काटने की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। इस दौरान विभाग ने पाया है कि आठ पेड़ काटे गए हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए भूमि मालिक की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं, इन पेड़ों को भूमि मालिक की ओर से अपने प्रयोग के लिए काटा गया था, अथवा इन्हें व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए काटा गया है, इसकी भी जांच की जा रही है। उधर, वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुमित कटोच ने बताया कि नियमों के अनुसार भूमि मालिक अपने प्रयोग के लिए पेड़ों को अपनी निजी भूमि से काट सकता है। व्यावसायिक प्रयोग के लिए पेड़ काटने के लिए वन विभाग की अनुमति आवश्यक है। दाड़ी में पेड़ काटने के मामले में भूमि मालिक को जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही एक बार विभाग की ओर से भूमि की निशानदेही भी करवाई जाएगी, जिससे स्पष्ट हो सके कि पेड़ों को कहीं सरकारी भूमि से तो नहीं काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed