फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Foreign companies should leave India campaign from 9: Sunil

नौ से चलेगा विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो अभियान : सुनील

Thu, 07 Aug 2025 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 Aug 2025 09:03 AM IST
विज्ञापन
Foreign companies should leave India campaign from 9: Sunil
धर्मशाला। स्वदेशी जागरण मंच 9 अगस्त से ‘विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेगा। यह अभियान ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर विदेशी कंपनियों के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों के समर्थन में चलाया जाएगा। प्रांत सह संयोजक सुनील दत्त और जिला संयोजक मृदुल शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि मंच 1991 से ही स्वदेशी को बढ़ावा देने और राष्ट्र को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाल ही में प्रयागराज में दिए गए भाषण में स्वदेशी उत्पादों के महत्व को रेखांकित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विदेशी वस्तुओं के अंधाधुंध उपभोग की प्रवृत्ति को रोकते हुए स्थानीय उत्पादों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना है। इससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और छोटे दुकानदारों की आजीविका भी सुरक्षित रहेगी। अभियान के तहत 9 अगस्त को एक जनजागरूकता रैली भी आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के सभी वर्गों से भागीदारी का आह्वान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed