फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forced to visit Shiva without washing hands and face

Kangra News: बिना हाथ-मुंह धोए शिव दर्शन करने को मजबूर

Thu, 23 May 2024 04:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Forced to visit Shiva without washing hands and face
बिना हाथ-मुंह धोए शिव दर्शन करने को मजबूर
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में नहीं सही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पेयजल की किल्लत के कारण रोजाना बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए एक बड़ा पेयजल स्टैंड मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्थापित किया गया है। इस स्टैंड में छह नल लगे हुए हैं। इन नलों में आए दिन पानी बंद रहता है। गर्मियों का सीजन होने के कारण मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आ रहे हैं और बिना हाथ और मुंह साफ किए ये श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मजबूर हैं। वीरवार को दिल्ली से आए अतुल, अनिल और रमन ने बताया कि हाथ धोने के लिए पानी न होने पर बह जूते उतारकर हाथ धोने के लिए बाजार में गए।

जलशक्ति विभाग के वरिष्ठ कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि पाइप लाइन के कहीं पर बंद होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। पुरातत्व विभाग के कर्मचारी नई पाइप लाइन डालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि जलशक्ति विभाग के कर्मचारी उनकी देखरेख में पाइप लाइन डाल सकते हैं। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed