फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Folk tradition festival, sheep fair will be organized on Sair festival.

Kangra News: सायर पर्व पर सजेगा लोक परंपरा उत्सव भेड़े का मेला

Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Folk tradition festival, sheep fair will be organized on Sair festival.
धर्मशाला। जय इंद्रूनाग मंदिर सेवा समिति खनियारा की ओर से सायर पर्व पर लोक परंपरा उत्सव, भेड़े के मेले का आयोजन 16 सितंबर को पटोला खनियारा में किया जा रहा है। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लुप्त हो चुकी खेलों को आयोजित करवाया जाएगा। इसके साथ ही लोक गायन और लोक नृत्य में उन बच्चों को मौका दिया जाएगा, जिन्हें मंच नहीं मिल पाता है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार व्यास ने दी।
विज्ञापन


इस मौके पर समिति महासचिव स्वास्तिक मस्ताना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन पुरुषोत्तम चंद (दाड़नू), कोषाध्यक्ष कैप्टन शिवराज थापा, अतिरिक्त सचिव राजेश हैप्पी और राजिंद्र हिप्पी आदि मौजूद रहे। विभिन्न गतिविधियों में खनियारा, जूहल और कंडी के साथ महिला मंडल और समाजसेवी संगठनों के प्रतिभागी भाग लेंगे। शाम के वक्त भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोक गायक भगवान श्री इंद्रूनाग देवता का गुणगान करेंगे। श्री इंद्रु नाग देवता की छड़ी पटोला मैदान पहुंचेगी और साल का सबसे बड़ा खेलपात्र आयोजित होगा। जिसमें नाग देवता के गुर खेलपात्र में बताएंगे कि भविष्य में फसलों को लेकर क्या स्थिति रहेगी और मौसम कैसा रहेगा।
विज्ञापन

इन्हें किया जाएगा सम्मानित
ईश्वर दास ठाकुर को युवाओं को सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग देने और भर्ती करवाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। नवीन गुरुंग और विजय भंडारी को युवाओं में फुटबाल खेलने की भावना विकसित करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए अध्यक्ष सहित राजिंद्र हिप्पी, राजिंद्र जोगी, सुनील फल्लू, राजेश कुमार गोरा और शशि कुमार को सम्मानित किया जाएगा। श्री इंद्रूनाग देवता को लेकर गाना प्रस्तुत करने के लिए राजेश गोरा और सुरेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा। कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल विकास समिति के अध्यक्ष को कैप्टन राम सिंह ठाकुर की स्मृतियों को जिंदा रखने के लिए सम्मानित किया जाएगा। शुभकरण कपूर, अध्यक्ष, द फॉरेस्ट सोसायटी, खनियारा को वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए और समिति को सहयोग करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed