फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Flowers, fountains and fiber lions... the martyr's memorial gets a new look

Kangra News: फूल, फव्वारे और फाइबर शेर... शहीद स्मारक को मिला नया कलेवर

Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Flowers, fountains and fiber lions... the martyr's memorial gets a new look
शहीद स्मारक धर्मशाला में लगाई कलाकृतियां। संवाद
धर्मशाला। धर्मशाला स्थित राज्य शहीद स्मारक में हाल ही में किए गए सौंदर्यीकरण कार्य ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया है। स्मारक कमेटी की ओर से स्मारक परिसर को और अधिक आकर्षक और दर्शनीय बनाने के लिए लगभग 20 लाख रुपये खर्च कर नए फूल-पौधे, कलाकृतियां और सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन

स्मारक परिसर में शेर, मोर, कछुए, कंगारू और भेड़-बकरियों की कलाकृतियों के साथ-साथ पारंपरिक गद्दियों की झलक पेश की गई है। इसके अलावा भारत के नक्शे को भी नए रंगों के साथ फिर से संवारा गया है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य पर्यटकों की रुचि बढ़ाना और वीर शहीदों की स्मृति को सम्मान देना है।
विज्ञापन

परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अब एक नई विद्युत ज्योति स्थापित की गई है, जो 24 घंटे जलती रहती है। इससे पहले यहां परंपरागत अग्निज्योति थी। वहीं, परिसर में बने फव्वारे की भी सफाई पूरी कर ली गई है और जल्द ही उसे दोबारा चालू किया जाएगा, ताकि पर्यटक और ज्यादा आकर्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने और स्मारक की गरिमा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान भी तैयार है, जिसे बजट मिलते ही लागू किया जाएगा।
–कर्नल केकेएस डढवाल, अध्यक्ष, राज्य शहीद स्मारक कमेटी

शहीद स्मारक में हिमाचल में वीर जवानों को एक अलग पहचान मिली है। ऐसा शहीद स्मारक हमने पहली बार देखा है। शहीद स्मारक में व्यवस्था और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जो काफी आकर्षित है। –सतिंद्र गरिवाल, पर्यटक

शहीद स्मारक का वातावरण अन्य स्थानों के मुकाबले काफी ठंडा और सुकून भरा है। स्मारक में शहीदों के नाम लिखे गए हैं,साथ ही भारत का नक्शा और अन्य चीजें भी स्मारक में लगाई गई हैं। जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है। -आशीष अग्रवाल, पर्यटक

शहीद स्मारक धर्मशाला में लगाई कलाकृतियां। संवाद

शहीद स्मारक धर्मशाला में लगाई कलाकृतियां। संवाद

शहीद स्मारक धर्मशाला में लगाई कलाकृतियां। संवाद

शहीद स्मारक धर्मशाला में लगाई कलाकृतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed