फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five lakhs for the upper floor of Panchayat building in Bandian

Kangra News: बंडियां में पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल के लिए पांच लाख

Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs for the upper floor of Panchayat building in Bandian
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ की ग्राम पंचायत बंडियां के वार्ड-4 में गुरु रविदास समाज कल्याण एवं विकास संस्था की महासभा आयोजित हुई। विधायक किशोरी लाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंडियां पंचायत में सड़क, रास्ते, कूहल और पेयजल सुविधाओं से जुड़े 25 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। विधायक ने पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने गुरु रविदास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए प्रारंभिक तौर पर पांच लाख रुपये मंजूर किए। उन्होंने मंदिर व सामुदायिक भवन के लिए भूमि दान देने वाले दीप चंद, भरत कुमार, राजकुमार और संतोष कुमार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बंडियां की प्रधान नीलम कटोच, नगेहड़ की प्रधान मीनाक्षी देवी, बंडियां के उपप्रधान राजेश, चौबीन के उपप्रधान कैप्टन संसार चंद राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्षा सुनीत मेहता, बूथ अध्यक्ष पूर्ण चंद, महिला मंडल प्रधान सकीना और पूर्व प्रधान संजय भाटिया उपस्थित रहे।
इनके अलावा रेशमा देवी, रणजीत राणा, दीप चंद, सुरजीत कुमार, मलकीत, निर्मला, जयमाला, प्रकाश चंद, करतार और बिहारी लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed