फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five crore rupees approved for Nandpur-Bariyal Ludret road: Kamlesh

नंदपुर-बरियाल लुदरेट सड़क के लिए पांच करोड़ मंजूर : कमलेश

Thu, 30 Oct 2025 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Oct 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
Five crore rupees approved for Nandpur-Bariyal Ludret road: Kamlesh
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि नंदपुर से बरियाल-लुदरेट सड़क के चौड़ीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने यह बात बुधवार को ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायत नंदपुर भटौली के दौरे के दौरान कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि गुलेर से नंदपुर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 3.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य प्रगति पर है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को चार रेन शेल्टर निर्मित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि नंदपुर-लुदरेट पेयजल योजना के लिए 10.69 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है, जिससे तीन पंचायतों की पेयजल समस्या का समाधान होगा। इसकी स्वीकृति शीघ्र मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने नंदपुर से टांडा बस सेवा बंद होने की समस्या उठाई, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि बस सेवा जल्द बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नंद नाला कार्य को लेकर मुख्यमंत्री की बीबीएमबी अधिकारियों से हाल ही में वार्ता हुई है, जिसमें पोंग बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने कहा कि रेल सेवा नवंबर माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed