{"_id":"61783c85454e3837bf78e892","slug":"fisherman-who-went-fishing-drowned-in-pong-lake-kangra-news-sml3884708113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गया मछुआरा पौंग झील में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गया मछुआरा पौंग झील में डूबा
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। तहसील डाडासीबा के गांव जंबल में 40 वर्षीय हरनान सिंह पुत्र गुलाब सिंह पौंग झील में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी।
स्थानीय मछुआरों के साथ डाडासीबा पुलिस पौंग झील में युवक को ढूंढने में जुटी हुई है, लेकिन करीब 30 घंटे से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी हरनाम सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने सोमवार शाम घटना की सूचना दी कि हरनाम सिंह सोमवार सुबह मछली पकड़ने गया था और पौंग झील में डूब गया है।
पुलिस उसी समय से पौंग झील में उसकी तलाश में जुटी हुई है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। युवक की तलाश जारी है।