{"_id":"687e9c7fc88bd3f135096687","slug":"fire-broke-out-in-the-rest-house-of-jal-shakti-department-jawali-due-to-bursting-of-ac-kangra-news-c-95-1-kng1004-186998-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एसी के फटने से जल शक्ति विभाग जवाली के विश्राम गृह में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एसी के फटने से जल शक्ति विभाग जवाली के विश्राम गृह में लगी आग
विज्ञापन
जवाली में जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में लगी आग पर काबू पाते हुए अग्निशमन के कर्मी। स्रोत: ज
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में रविवार रात एक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसा विश्राम गृह की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में एसी के ब्लास्ट होने के कारण हुआ, जिससे कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विभाग से जानकारी के अनुसार रात के समय ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने अचानक एक तेज धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद उसने देखा कि विश्राम गृह की दूसरी मंजिल के एक कमरे से धुंआ निकल रहा है। उसने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जब टीम विश्राम गृह की दूसरी मंजिल के उस कमरे तक पहुंची तो वहां की भीषण गर्मी के कारण दरवाजा जाम हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजे को खोला गया और आग पर काबू पाया गया।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कौंडल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली गिरने से एसी में ब्लास्ट होना माना जा रहा है। इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।