फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire broke out in Jogibada forest, big vehicle could not pass through narrow road

Kangra News: जोगीबाड़ा जंगल में लगी आग, संकरे मार्ग से नहीं आ पाई बड़ी गाड़ी

Tue, 11 Jun 2024 02:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Jogibada forest, big vehicle could not pass through narrow road
मैक्लोडगंज। फायर सीजन में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार को मैक्लोडगंज के खड़ा डंडा मार्ग जोगीबाड़ा में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने फायरब्रिगेड को दी और खुद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जोगीबाड़ा में संकरे मार्ग पर फायरब्रिगेड की बड़ी गाड़ी का पहुंचना मुश्किल था, जिसके चलते कांगड़ा से छोटी गाड़ी मंगवाई गई। छोटी गाड़ी जब तक पहुंचती, तब तक स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


वन विभाग के कर्मी भी मौका पर पहुंचे हुए थे। जहां आग लगी थी, वहां आसपास घर भी थे, जिसके चलते लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। जब कांगड़ा से मंगवाई गाड़ी फायरब्रिगेड रास्ते में ही थी तो वन कर्मियों ने सूचित किया कि आग कंट्रोल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed