फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire broke out in a scooter parked on the roadside in Kanderhad

Kangra News: कंदरेहड़ में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में लगी आग

Wed, 29 May 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a scooter parked on the roadside in Kanderhad
कंदरेहड़ में बीती रात सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को जला दिया गया
गगल (कांगड़ा)। गगल के कंदरेहड़ गांव में सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी आग की भेंट चढ़ गई। यह घटना सोमवार रात की है। स्कूटी के मालिक आयुष चौधरी ने बताया कि वह कंदरेहड़ के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले हैं। आयुष ने यह स्कूटी दो माह पहले खरीदी थी। सोमवार शाम काम निपटाने के बाद उन्होंने घर के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की थी। इसी बीच सुबह चार बजे आयुष को उनके पड़ोसी ने बताया कि उनकी स्कूटी में आग लग गई है।
विज्ञापन


जब वह मौके पर पहुंचे, तो स्कूटी जल चुकी थी। आयुष ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाना गगल में दे दी है। उधर, गगल थाना के एसआई विनोद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed