{"_id":"67e2f86814d730c360045263","slug":"financial-help-sought-for-troubled-farmers-and-gardeners-kangra-news-c-95-1-kng1004-170610-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परेशान किसानों-बागवानों के लिए मांगी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परेशान किसानों-बागवानों के लिए मांगी आर्थिक मदद
Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मंगलवार को संसद में कांगड़ा जिले के किसानों और बागवानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले 123 वर्षों में कांगड़ा जिले में 90 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसके कारण सूखे जैसे हालात बन रहे।
प्रदेश में तीन लाख 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है लेकिन अब यह केवल 30 हजार हेक्टेयर पर ही सिमट गई है। डॉ. भारद्वाज ने केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि एक विशेष दल उनके संसदीय क्षेत्र में भेजा जाए ताकि किसानों और बागवानों के नुकसान का सही आकलन किया जा सके और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि केवल गेहूं ही नहीं, बल्कि आम, अमरूद और किन्नू जैसी नकदी फसलों को भी सूखे से नुकसान हुआ है।