फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Final notices sent to 2,600 affected families of Gaggal Airport expansion

Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के 2,600 प्रभावित परिवारों को भेजे अंतिम नोटिस

Thu, 19 Sep 2024 05:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Final notices sent to 2,600 affected families of Gaggal Airport expansion
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के प्रयास तेजी से शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में जिला प्रशासन ने अधिग्रहित होने वाली भूमि के मालिकों को आरएफसीटीएलए एंड आरआर एक्ट (राइट टू फेयर कंपनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्यूजिशन रिहेबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट-2013) की धारा 21 (1) के तहत आखिरी नोटिस भेजने का 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के कुल 3,566 भू-मालिक प्रभावित हो रहे हैं। इसमें से 2,600 भू-मालिकों को नोटिस भेजने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन


शेष भू-मालिकों को भी एक हफ्ते के भीतर नोटिस मिल जाएंगे। अधिग्रहित होने वाली कुल भूमि में उपमंडल कांगड़ा के 2,164, जबकि शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत कुल खसरा संख्या 874 है। कुल 3,191 कनाल भूमि का अधिग्रहण होना है। जिला प्रशासन ने विस्तारीकरण की जद में आने वाले कुल 14 गांवों के इन भू-मालिकों को अपना पक्ष रखने के लिए तिथिवार शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन तिथियों को होगी सुनवाई-
राजस्व मुहाल जुगहेड़ के प्रभावित 18 अक्तूबर, भाड़ोट के लोग 19 को, कियोरी के 21, रछियालू के 22, सनौरा के 24, गगल के 26, ढुगयारी खास के 29 अक्तूबर को अपनी समस्याएं रख सकते हैं। वहीं, बाग के निवासी 4 नवंबर, बरसवालकर के 5, मुंगरेर के 6, सहोड़ा के 7, झिकली इच्छी के 8 और बल्ला के मुहाल के लोग 11 नवंबर को अपना पक्ष प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



3,110 मीटर लंबी होगी हवाई पट्टी
मौजूदा समय में गगल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 1,370 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। 2015 में हुए सर्वे के अनुसार हवाई पट्टी 1,700 मीटर होनी थी। इसके बाद सरकार ने दोबारा सर्वे करवाकर हवाई पट्टी को 2,050 मीटर करने की योजना बनाई। इसके बाद 2,400 मीटर और अब रनवे को 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

इतनी भूमि का चयन
गगल हवाई अड्डा विस्तार के लिए 14 गांवों की भू-अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। भूमि अर्जन के कारण पुनर्व्यस्थापन के लिए संभावित कुटुंबों की संख्या 942 है। इन प्रभावितों को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत टांडा खोली (03-17-03), उपरेहड़ (01-34-57), घुंडी (01-54-04), हार (03-83-70) और चौंधा (01-39-97) मुहालों में बसाने के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इसके अलावा शाहपुर के तहत बैंटलू (01-41-71), क्योड़ी (01-69-28), रनेड़ (00-55-33) और हार (00-17-64) मुहाल को चिह्नित किया गया है।



गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा जाएगा। एसडीएम कांगड़ा और एसडीएम शाहपुर से दैनिक रिपोर्ट ली जा रही है। अभी तक 70 फीसदी भू-मालिकों को आखिरी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, शेष लोगों को भी जल्द नोटिस मिलेंगे। अगर किसी को ऐसा लगता है कि उनका खसरा नंबर गलत है या उनकी जमीन ज्यादा या कम है तो वह अपना पक्ष रख सकता है।
-हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed