फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fighter Jet Crash: The body of Kangra's son Namansh will reach home today.

Tejas Air Crash: कांगड़ा के सपूत नमांश की पार्थिव देह आज पहुंचेगी घर, दोपहर बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार

Sun, 23 Nov 2025 09:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

नमांश की पार्थिव देह दोपहर 1:30 बजे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से लाई जाएगी।

विज्ञापन
Fighter Jet Crash: The body of Kangra's son Namansh will reach home today.
नमांश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दुबई एयर शो में तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले भारतीय वायु सेना के पायलट नमांश स्याल का रविवार को पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। दुबई से दिल्ली और उसके बाद नमांश की पार्थिव देह दोपहर 1:30 बजे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से लाई जाएगी। नमंश के माता-पिता, पत्नी और बेटी भी साथ आएंगे।

विज्ञापन


संस्कार की तैयारियों के लिए सेना के जवान एक दिन पहले ही पहुंच गए हैं। बता दें कि नमांश स्याल के घर में अभी कोई नहीं रहता है। उनके ताया-तायी जोगिंद्र स्याल और मधु बाला धर्मशाला के पास सिद्धबाड़ी में रहते हैं जो निधन की खबर के बाद पैतृक गांव पहुंच गए हैं। घर में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। माहौल गमगीन है।
विज्ञापन


नमांश ताया-तायी का भी लाडला था। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। भतीजे की पार्थिव देह के इंतजार में दोनों की आंखें पथरा गई हैं। स्कूल शिक्षक उनकी बहन प्रिया भी दुखद समाचार को सुनकर बेहद टूट चुकी हैं। ताया जोगिंद्र स्याल ने कहा कि उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु सेना के जवानों ने लिया श्मशान घाट और रास्ते का जायजा
रविवार को नमांश का पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है। इसके चलते शनिवार को ही पठानकोट से वायुसेना के जवान पटियालकड़ गांव पहुंच चुके हैं। सेना के जवानों ने अंतिम संस्कार की तैयारियों, श्मशान घाट और घर से श्मशान घाट तक रास्तों का जायजा लिया। रास्ते की साफ-सफाई भी की। सेना के जवानों ने वाहनों की पार्किंग इत्यादि का भी जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed