फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fear of loss due to four lanes, toll barriers yearn for auction

Kangra News: फोरलेन से घाटे का डर, नीलामी को तरसे टोल बैरियर

Wed, 28 Feb 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fear of loss due to four lanes, toll barriers yearn for auction
धर्मशाला। निर्माणाधीन फोरलेन ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वसूले जाने वाले राजस्व की राह कठिन बना दी है। यही कारण है कि सोमवार को नूरपुर में आयोजित टोल बैरियर की नीलामी नहीं हो पाई। दरअसल राज्य कर एवं आबकारी जिला नूरपुर के अंतर्गत 11 टोल बैरियर आते हैं। प्रत्येक वर्ष इन टोल बैरियर की खुली बोली लगाकर इन्हें मोटी रकम पर नीलाम किया जाता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इन 11 टोल बैरियरों को नीलाम कर 12 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया था। पिछले साल की तुलना में दो करोड़ की वृद्धि करते हुए विभाग ने इस साल इन टोल बैरियरों को 14 करोड़ से अधिक की दर पर नीलाम करने की योजना बनाई हुई है। इसके चलते सोमवार को नूरपुर में विभाग के कार्यालय में एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में खुली बोली का आयोजन किया गया, लेकिन उपस्थित ठेकेदार महज नौ करोड़ की बोली लगाकर शांत हो गए। किसी ने भी नौ करोड़ से अधिक की बोली नहीं दी। जबकि विभाग ने रिजर्व रेट 14 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। 14 करोड़ रिजर्व रेट का आंकड़ा ने छूने से विभाग ने यह बोली रद्द कर दी। अब बुधवार को फिर से टोल बैरियर की बोली होगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भी 14 करोड़ की बोली लगने के आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं। मंडी-पठानकोट फोरलेन के कारण अब वाहन चालक फोरलेन का इस्तेमाल करेंगे, जिसके चलते ठेकेदारों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फोरलेन के कारण इन टोल बैरियर से घाटा हो सकता है।
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी जिला नूरपुर के तहत यह टोल बैरियर हैं-
कंडवाल, भदरोआ-कंडवाल रोड लोधवां, संसारपुर टैरेस, शेखुपुरा चौक (नंगल भूर रोड और पठानकोट मुकेरियां इंदौरा रोड), ओडर सुलयाली-दुनेरा रोड, शनेहड़-स्थाना जगीर रोड, ढांगूपीर, उलहेरियां चौक, नक्की चौक (जम्मू कांगड़ा रोड), मिरथल रोड काठगढ़, कटोरी बंगला (तूनुहट्टी बैरियर)।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी जिला नूरपुर के अंतर्गत पिछले साल विभाग ने 12 करोड़ में 11 टोल बैरियरों की नीलामी की थी। इस बार 14 करोड़ रिजर्व रेट रखा हुआ है। बुधवार को दोबारा नीलामी होगी।
-प्रीतपाल सिंह, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed