फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Father weaved dreams with needle and thread, daughter made them come true

Kangra News: पिता ने सुई-धागे से बुने सपने, बेटी ने किए साकार

Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Father weaved dreams with needle and thread, daughter made them come true
पालमपुर (कांगड़ा)। साधारण परिवार की नेहा भाटिया ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह अब एम्स गुवाहाटी में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी। नेहा के पिता राजेश कुमार पालमपुर बाजार में दर्जी की दुकान चलाते हैं और मां सुनीता देवी एक गृहिणी हैं।
विज्ञापन

दर्जी पिता ने सुई-धागे से सपनों को बुना और बेटी ने उन्हें नर्सिंग की ऊंचाई तक पहुंचा दिया। नेहा भाटिया उपमंडल पालमपुर के पढ़ियारखर गांव की रहने वाली हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जय पब्लिक स्कूल बनूरी से पूरी की और 10वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय अलहिलाल से जमा-दो करने के उपरांत उन्होंने नूरपुर के निजी संस्थान से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में नर्सिंग स्नातक बनने के बाद नेहा ने तीन वर्षों तक गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम किया। इसी दौरान उन्होंने एम्स की परीक्षा पास की और अब एम्स गुवाहाटी में नियुक्त हुई हैं। नेहा की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता ने कहा कि कि नेहा ने हमारे घर में बेटे की कमी कभी महसूस नहीं होने दी। आज वह हमारे पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने कभी मुझे बेटी नहीं, बल्कि बेटे की तरह आगे बढ़ने का हौसला दिया। ग्रामीण परिवेश में जहां अक्सर बेटियों की शिक्षा सीमित होती है, वहां मेरे माता-पिता ने मेरे लिए हर दरवाज़ा खोला और आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed