{"_id":"6ab7c9dae88fbbc5c60240bc","slug":"farmers-to-get-50-subsidy-on-purchase-of-agricultural-machinery-dr-ashok-kangra-news-c-95-1-kng1045-257961-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान : डॉ. अशोक
Sun, 27 Sep 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग का एग्री मशीनरी पोर्टल 22 सितंबर से सक्रिय हो गया है। इच्छुक किसान कृषि अभियांत्रिकी उप-मिशन के तहत भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
कृषि विभाग कांगड़ा के उप निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पोर्टल के माध्यम से किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने इच्छुक एवं पात्र किसानों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। योजना के अन्तर्गत लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य पात्र श्रेणियों के किसानों को भी योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान का लाभ मिलेगा।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि कार्य को सुगम बनाने के साथ-साथ श्रम, समय एवं लागत की बचत में सहायता मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अक्तूबर को लॉटरी के माध्यम से पात्र किसानों का चयन किया जाएगा।