{"_id":"6a59363d9ea99fd840044ac7","slug":"families-were-locked-in-their-rooms-while-jewelry-cash-and-other-valuables-were-stolen-from-the-houses-kangra-news-c-95-1-kng1018-245187-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परिवारों को कमरों में बंद कर दो घरों से उड़ाए अाभूषण, नकदी और सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परिवारों को कमरों में बंद कर दो घरों से उड़ाए अाभूषण, नकदी और सामान
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के गुजरेड़ा गांव में तोड़ी गई वह अलमारी जिसमें से से चोर लाखों के गहने उड़ाकर ले गए
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बग गुलेहड़ में बुधवार आधी रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों वारदातें गुजरेड़ा और बग्ग गांव में करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में हुईं। दोनों ही मामलों में चोरों ने घर के सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। गुजरेड़ा गांव में भगवान दास के घर में उनकी पत्नी रजनी देवी अकेली थीं। चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। सुबह करीब 6 बजे घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
इसी रात बग्ग गांव में महेंद्र सिंह के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई। यहां से गहने, नकदी और कुछ घरेलू सामान चोरी होने की सूचना है।
चोरी से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान सावित्री राणा ने घटना की पुष्टि की है।
डीएसपी मनोज धीमाने ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए सामान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दोनों वारदातों के तरीके समान होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।