{"_id":"699ca711036f3c3e6e09d4d0","slug":"families-settled-on-government-land-should-also-get-proper-compensation-kajal-kangra-news-c-95-1-kng1037-222001-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर बसे परिवारों को भी मिले उचित मुआवजा : काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर बसे परिवारों को भी मिले उचित मुआवजा : काजल
Tue, 24 Feb 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। स्थानीय विधायक पवन काजल ने गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण की जद में आ रहे उन परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है, जो सरकारी भूमि पर बसे हैं। सोमवार को जारी बयान में काजल ने कहा कि गगल पंचायत में लगभग 80-90 परिवार पिछले 50-60 वर्षों से रह रहे हैं, जिन्हें पंचायत ने नियमानुसार मकान बनाने के लिए जगह आवंटित की थी।
पवन काजल ने कहा कि इन परिवारों के पास पंचायत रजिस्टर और राशन कार्ड जैसे तमाम वैध दस्तावेज होने के बावजूद प्रशासन इन्हें मुआवजा देने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन परिवारों को भी निजी भूमि मालिकों की तर्ज पर पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था नियमों के अंतर्गत दोगुना मुआवजा दिया जाए।
विधायक ने स्पष्ट किया कि वह आगामी विधानसभा बजट सत्र में एयरपोर्ट विस्तारीकरण और प्रभावितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि दशकों से बसे इन परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और उन्हें उनका वाजिब हक दिलाने के लिए वे सदन में चर्चा करेंगे।