{"_id":"68000982a005e9c7ac0d74e0","slug":"faces-of-businessmen-lit-up-with-joy-amid-the-sound-of-band-music-kangra-news-c-95-1-kng1005-173507-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैंड-बाजे की आवाज के बीच खिले कारोबारियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैंड-बाजे की आवाज के बीच खिले कारोबारियों के चेहरे
Thu, 17 Apr 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला/कांगड़ा। एक माह तक चले खरमास के रविवार को समाप्त होते ही शादी-ब्याह और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही पूरे जिला धर्मशाला और कांगड़ा में बाजारों में रौनक लौट आई है। बैंड-बाजे और शहनाई की आवाजों के बीच व्यापारी वर्ग के चेहरों पर भी खुशी साफ नजर आने लगी है। कपड़ा, जूते, मन्यारी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, और सौंदर्य प्रसाधन जैसे व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों को इस सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उनका मानना है कि शादी-विवाह के सीजन में हर वर्ग का व्यवसाय प्रभावित होता है और ग्राहकी में उछाल आता है। शादी के मौके पर लोग घर की सजावट, पेंटिंग, लाइटिंग, दूल्हा-दुल्हन के परिधान, रस्मों से जुड़े वस्त्र और उपहारों की खरीदारी करते हैं। बाजारों में कपड़े की दुकानों पर विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए साड़ी, लहंगा, पेंट-कोट की मांग अधिक देखी जा रही है।
शादियों के सीजन में बाजारों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद होती है। महिलाओं सहित बच्चे तरह तरह के कपड़ों की खरीदारी करने आते हैं साथ ही अब शादियों में रस्मों के हिसाब से कपड़े पहनने का ट्रेंड चल रहा है। इसके चलते ज्यादातर लोग रस्मों के अनुसार ही कपड़े खरीदते हैं।
-नवीन गुप्ता, कपड़ा विक्रेता
शादी के समय ही अच्छा कारोबार होता है। लोगो छोटी-छोटी चीजें खरीदने के लिए मनियारी की दुकानों पर जाते हैं, इसके अलावा सालभर में कम ही लोग दुकानों पर आते हैं, जिसके चलते इस सीजन में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
-अखिल खेरा, मनियारी विक्रेता
एक माह तक चलने वाले इस शादी के सीजन में कारोबार में बढ़ोतरी होने की अच्छी उम्मीद है, हालांकि लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं लेकिन इस सीजन में कारोबार में हल्का सा उछाल आता है।
-नरेंद्र त्रेहन, जूता विक्रेता
शादियों के सीजन में बाजारों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद होती है। अब लोग रस्मों के अनुसार कपड़े चुनते हैं, जिससे विविधता और मांग दोनों बढ़ी है।
मन्यारी व्यवसायी अखिल खेरा बताते हैं, शादी के समय ही मन्यारी की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ती है। बाकी साल के मुकाबले इस समय छोटे-छोटे सामानों की खूब बिक्री होती है।
शू विक्रेता नरेंद्र त्रेहन का कहना है, लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं, लेकिन शादी के इस एक महीने में दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है और हल्का सा उछाल जरूर आता है।