{"_id":"6a00dbe639eba66c440a400d","slug":"eyes-of-70-people-were-examined-in-bandhaun-kangra-news-c-95-1-kng1037-234027-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बंधाऊं में 70 लोगों की जांचीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बंधाऊं में 70 लोगों की जांचीं आंखें
Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जन कल्याण संस्था तलवाड़ के सौजन्य से आलमपुर तहसील की बंधाऊं पंचायत में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने किया। लगभग 70 लोगों ने आंखों की जांच करवाई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। कांगड़ा से आए डॉ. रवि गर्ग के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने निशुल्क जांच की। संस्था की ओर से निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जयसिंहपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर सहित हनुमंत शर्मा, वनीत भारती, रामरत्न शर्मा, कुलदीप चौहान, कंचन धीमान और ओंकार पटियाला सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन