फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ex Mla stands again Illegal mining

अवैध खनन पर पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ex Mla stands again Illegal mining

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया ने एक बार फिर पंजाब से सटे नूरपुर उपमंडल की चक्की खड्ड (खन्नी बेल्ट) में अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को खन्नी बेल्ट के किसानों और ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राकेश पठानिया की अगुवाई में चक्की खड्ड में माइनिंग लीज की आड़ में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम नूरपुर राकेश कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि खनन माफिया पर नकेल कसी जाए।
विज्ञापन


नूरपुर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशरों को तुरंत बंद करने की गुहार लगाई। भाजपा नेता राकेश पठानिया ने आरोप लगाया कि नूरपुर उपमंडल में कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध रूप से कई स्टोन क्रशर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खामियाजा सीमांत क्षेत्रों के किसानों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व पुलिस-प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे कुछेक स्टोन क्रशरों को न सिर्फ सील था, बल्कि बिजली तक काट दी थी। कुछ समय बाद ही सील स्टोन क्रशर चलने शुरू हो गए। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस मौके पर जिप सदस्य दयाल सिंह, महिंद्र सिंह, उदय पठानिया, पूर्व प्रधान होशियार सिंह, बीडीसी सदस्य रमेश कौशल, अमित राज, महाशू राम, भवानी पठानिया, कैप्टन दरबारी सिंह सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।


अवैध खनन की मार झेल रहे खन्नी बेल्ट के किसान और ग्रामीण कई बार पुलिस-प्रशासन और संबंधित माइनिंग विभाग से खनन को रोकने की गुहार लगा चुके हैं। रसूखदार लोगों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक दलों से ताल्लुक होने के चलते अवैध रूप से कई स्टोन क्रशर चल रहे हैं।

पेयजल योजनाएं प्रभावित
अवैध खनन से पेयजल और सिंचाई योजनाओं का जलस्तर नीचे गिर रहा है। किसानों की उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लग पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed