Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even the lands belonging to temples and monasteries are not safe in Palampur.

पालमपुर में मंदिरों और मठों की जमीनें भी सुरक्षित नहीं : संजय

Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Even the lands belonging to temples and monasteries are not safe in Palampur.
भाजपा प्रवक्ता ने फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने, अवैध सड़क बनाने के लगाए आरोप
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से सुक्खू से की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा है कि पालमपुर क्षेत्र भू-माफियाओं का केंद्र बनता जा रहा है। यहां जमीनों पर कब्जा करने के लिए साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाई जा रही है। स्थिति यह है कि आम लोगों के साथ-साथ मंदिरों और मठों की जमीनें भी सुरक्षित नहीं हैं।
धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने कथित फर्जी वसीयत के आधार पर मंदिर की जमीन एक महिला के नाम करवाने का प्रयास किया है। मंदिर की कुल 36 कनाल 7 मरले जमीन पर कब्जे की कोशिश वर्ष 2010 में भी की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि धार्मिक संस्था की जमीन से संबंधित ऐसी वसीयत कानूनन मान्य नहीं है तो राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को आगे कैसे बढ़ने दिया। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मामले में भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट तक पहुंचने के लिए जंगल में 100 से अधिक पेड़ों को काटकर करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क बना दी गई। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संजय शर्मा ने एक महिला की सुरक्षा का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। महिला ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मीडिया को-आर्डिनेटर विश्व चक्षु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed