{"_id":"66b9280f5b4026b9a80db5c4","slug":"even-rain-could-not-stop-the-steps-of-devotees-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143015-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम
Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
चामुं्डा मंदिर में श्रद्धालुओ ंकी लगी भीड़। संवाद
चामुंडा (कांगड़ा)। भारी बारिश और रास्ते बंद होने पर भी रविवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह पांच बजे से ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, क्योंकि सुबह की आरती के समय आधे घंटे के लिए दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को रोक दिया जाता है, जिससे लंबी कतारें लग गईं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। छुट्टी के चलते करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने मां और भोले बाबा के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी गिरि राज ठाकुर ने बताया कि सातवें सावन अष्टमी मेलों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में नारियल चढ़ाने, बाणगंगा में नहाने और हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।