फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even after CM's announcement, board employees did not get OPS: Madan

सीएम की घोषणा के बाद भी बोर्ड कर्मचारियों को नहीं मिली ओपीएस : मदन

Fri, 14 Feb 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Feb 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Even after CM's announcement, board employees did not get OPS: Madan
फतेहपुर में बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। बीते दो सालों से बिजली बोर्ड के फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन ने पुरानी पेंशन बहाली से वंचित रखा है। मुख्यमंत्री के बार-बार सार्वजनिक मंचों से घोषणा करने के बावजूद बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल न होना हैरानी का विषय है। साथ ही कई तरह के प्रश्न चिन्ह लगाता है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई फतेहपुर की बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने यह बात कही। बैठक में तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा ने कहा कि युक्तिकरण के नाम पर फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के पदों में कटौती करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फील्ड में कर्मचारियों की भारी कमी से आए दिन कर्मचारी हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन की गलत नीतियां घाटे की जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि उपभोक्ताओं के अनुपात के अनुसार फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के नए पद सृजित करके उन्हें अविलंब भरा जाए।



अमित बने फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष
बैठक के दौरान तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई फतेहपुर के चुनाव करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति से अमित पठानिया को अध्यक्ष, विजय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव, संजीव और अक्षय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विकास मिन्हास को सचिव, सुदर्शन को उपसचिव, उदयवीर को सलाहकार, राहुल राणा को संगठन सचिव, बलविंद्र पठानिया को वित्त सचिव, रोहित पठानिया को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed