{"_id":"618d613cac5d3203c66f785d","slug":"equipped-with-modern-facilities-in-bhawarna-inauguration-of-model-constable-housing-kangra-news-sml3899468159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कांगड़ा ने किया भवारना में आदर्श आरक्षी आवास का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कांगड़ा ने किया भवारना में आदर्श आरक्षी आवास का उद्घाटन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
भवारना थाना में आदर्श आरक्षी आवास का उदघाटन करने के बाद एसपी कांगड़ा डा. खुशहाल चंद शर्मा अधिकारि
- फोटो : Kangra
Link Copied
भवारना (कांगड़ा)। एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने पुलिस थाना भवारना में आधुनिक सुविधाओं से लैस आदर्श आरक्षी आवास का उद्घाटन किया। इसमें 15 बेड बॉक्स, गद्दे, वाटर कूलर, वाशिंग मशीन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांगड़ा बद्री सिंह व उपमंडल पुलिस अधिकारी पालमपुर गुरबचन सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कांगड़ा जिले की कमान संभालने के तुरंत बाद आरक्षियों के रहने की दशा को सुधारने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए थे कि वे अपने-अपने थाना में आरक्षी बैरकों का जीर्णोद्धार करें और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध करवाने का प्रयास करें, जिससे पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में थाना प्रभारी संजीव गौतम ने पुलिस थाना स्टाफ व स्थानीय जनता के सहयोग से इस आदर्श आरक्षी आवास का काम पूरा करवाया। यह जिला कांगड़ा में इस प्रकार का पहला प्रयास है। एसपी ने थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और थाने के सुधारीकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। थाना प्रभारी भवारना संजीव गौतम थाना के समस्त स्टाफ के साथ इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।