फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity not restored even after 32 hours in Jawali

जवाली में 32 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity not restored even after 32 hours in Jawali
जवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली और इसके के साथ लगते गांवों में 32 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, बिजली विभाग की इस लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है दो दिन बारिश क्या रही बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। स्थानीय निवासी अजय कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार आदि का कहना है कि बत्ती गुल रहने से रविवार को नलों में पानी की सप्लाई भी नहीं हुई, जिससे घरेलू कामकाजी महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लब बाजार के कारोबारी अश्विनी शर्मा, रिक्की परमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, केशी कुमार, भगवान सिंह, सौरभ अत्री, समीर चौधरी और मनीश कुमार का कहना है कि शनिवार को भी बिजली गुल रहने से कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, जवाली के मेन बाजार में तो दुकानदारों ने शनिवार को दोपहर बाद ही दुकानें बंद कर दी। उनका कहना है कि एक तो कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और ऊपर से बत्ती गुल होने से दुकान में ग्राहक भी नहीं आ रहे तो बेकार बैठने से अच्छा है कि घर में रजाई में बैठें। उधर, घरों में भी लोगों को बत्ती न होने से मोबाइल फोन की बैटरी डेड होने से कॉल करने में भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी धीरज कुमार, सोहन सिंह आदि का कहना है कि नौकरी पेशा लोगों के पास के एक संडे ही होता है कि वे इस दिन अपने कपड़े आदि धो सकें और आराम कर सकें। इस संडे तो बत्ती गुल रहने और पानी की सप्लाई न होने से उनका पूरा सिस्टम गड़बड़ा गया। उन्होंने स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर से भी मांग उठाई है कि बिजली बोर्ड की लचर व्यवस्था सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इस संदर्भ में सहायक अभियंता राजेश धीमान ने बताया कि तूफान की वजह से कई जगह तार टूट गए हैं। मेजर फाल्ट को ढूंढ रहे हैं। शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed